

राजस्थानी अकादमी द्वारा पाण्डुलिपि, प्रकाशन आदि सहायता हेतु कार्यवाही हो
बीकानेर। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त को कमल रंगा ने वर्तमान में प्रदेश की प्रतिनिधि राजस्थानी भाषा अकादमी की प्रमुख पत्रिका ’जागती जोत’ जो करीब 1 वर्ष से प्रकाशित नहीं हो रही थी। उसे प्रकाशित करने की शीघ्र कार्यवाही वर्तमान अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त ने की है, उसके लिए उन्होने साधुवाद ज्ञापित किया है। रंगा ने अकादमी अध्यक्ष से आग्रह करते हुए कहा है कि अकादमी को और गतिशील-रचनाशील बनाने के लिए वर्ष 2025-26 हेतु पाण्डुलिपि, निजी पुस्तक प्रकाशन, पत्र-पत्रिका आदि सहायता हेतु शीघ्र कार्यवाही करवाई जाए।
