

राजपूत राष्ट्रीय मेधावी छात्र-छात्रा मेरिट पुरस्कार हेतु मांगे आवेदन
बीकानेर। अखिल भारतीय राजपूत विकास समिति (पंजी.) का सत्रहवां राजपूत राष्ट्रीय मेधावी छात्र-छात्रा मैरिट पुरस्कार समारोह-2025 आगामी 2 नवंबर 2025, वार रविवार को महाराणा प्रताप भवन चेतन चौक केशव पुरम लॉरेंस रोड नई दिल्ली में आयोजित होगा। समिति के राजस्थान प्रभारी मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि शिक्षा सत्र 2024 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के जिन मेधावी छात्र-छात्राओं ने 85þ या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं वे इस मैरिट पुरस्कार के आवेदन कर सकते हैं।मैरिट पुरस्कार में छात्र-छात्राओं का चयन मैरिट के आधार पर किया जाएगा।सर्वाधिक प्राप्तांक वाले छात्र-छात्राओं को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
