

गौतम लॉ चैम्बर ने साइबर क्राइम लीगल एवं एडवाइजरी सेल की शुरुवात
नोखा। गौतम लॉ चैम्बर नोखा ने साइबर कानून के क्षेत्र में बढ़ते अपराधों और चुनौतियों को देखते हुए एक समर्पित साइबर क्राइम लीगल एवं एडवाइजरी सेल की शुरुआत की है। गौतम लॉ चैम्बर संस्थापक एडवोकेट विनायक चितलांगी ने बताया की इस सेल के अंतर्गत साइबर अपराध मामलों में विधिक परामर्श एवं प्रतिनिधित्व,साइबर क्राइम शिकायतें एवं एफआईआर दर्ज कराने में सहायता,आईटी एवं डेटा प्रोटेक्शन कानूनों के अनुपालन पर सलाह,व्यक्तियों एवं संस्थाओं के लिए साइबर सुरक्षा जोखिम आकलन जैसी सेवाएं प्रदान की जाएगी। चितलांगी ने कहा की ऑनलाइन फ्रॉड, हैकिंग और डेटा चोरी जैसे मामलों में वृद्धि के बीच यह सेल लोगों और व्यवसायों को मज़बूत विधिक सुरक्षा और पेशेवर मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
