

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिले 5 पदक
बीकानेर। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति बीदासर के द्वारा अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट2025 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन ज्ञान ज्योति उच्च शिक्षण संस्थान एवम आ टी आई कालेज बीदासर में किया गया। अध्यक्ष करणीदान रांका ने बताया कि मुनि कमल कुमार से मंगल पाथेय प्राप्त कर कनिष्ठ वर्ग ( कक्षा 5 से 8 ) वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9 से 12 ) के प्रतिभागी समिति प्रभारी व उपाध्यक्ष मनोज जी सेठिया व मनीष जी बाफना के नेतृत्व मे समिति अध्यक्ष करणीदान जी रांका मंत्री कन्हैयालाल बोथरा एवम कोषाध्यक्ष विजय जी बोथरा की उपस्थित मे रवाना हुए। मंत्री कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि चित्रकला , निबंध, कविता, भाषण, एकल गायन, समूह गायन इन छः विधाओं में विषयांतर्गत प्रतियोगिता आयोजित हुई। लगभग 57 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
