Bikaner Bikaner District Rajasthan

संगीतमय संध्या में शब्बीर कुमार के नगमे गूंजे

संगीतमय संध्या में शब्बीर कुमार के नगमे गूंजे
बीकानेर। कोहिनूर कला केंद्र की तरफ से हिंदी फिल्मों के मशहूर गायक कलाकार शब्बीर कुमार द्वारा गाए फिल्मी गीतों पर केंद्रित कार्यक्रम ’हिट सोंग्स ऑफ शब्बीर कुमार’ का आयोजन स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम श्री जुबिली नागरी भण्डार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम समन्वयक नौशाद अली और आयोजक अनवर अली ने बताया कि इस संगीतमय संध्या में बीकानेर एवं श्रीडूंगरगढ़ के गायक एवं गायिका कलाकारों ने प्रसिद्ध गायक कलाकार शब्बीर कुमार द्वारा गाए गीत पेश करके श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि हाजी मक़सूद अहमद थे जबकि विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि संगीत आत्मा की खुराक है, कोहिनूर कला केंद्र का यह प्रयास बहुत सराहनीय प्रयास है।
इस संगीतमय संध्या में पूनम मोदी,अनवर अजमेरी, सय्यद अनवर अली, शैलेंद्र सिंह चौहान, क़ासिम बीकानेरी, सय्यद हैदर अली, रविराज चौहान, एम. रफ़ीक़ क़ादरी, भैरूरतन चांवरिया, महबूब इमरान,राखी बारासा, मनस्वी चांवरिया, सलमान खान, कुमार महेश एवं अरुण जोशी ने शब्बीर कुमार द्वारा गाए एक से बढ़कर एक गाने प्रस्तुत करके श्रोताओं को लुत्फ़ अंदोज़ कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *