Bikaner Bikaner District Rajasthan

रक्तदान शिविर 25 को

रक्तदान शिविर 25 को
बीकानेर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र, सार्दुल गंज में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18 वीं पुण्य तिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस पर  रक्तदान का शिविर  25 अगस्त को ें सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक लगाया जाएगा।
बी.के.वि.की संभागीय केन्द्र प्रभारी बी.के.कमल ने बताया कि  रक्तदान का छह दिवसीय अभियान समाज सेवा प्रभाग व ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में ’’ रक्तदान करें, जीवन बचाएं, सेवा का संदेश, हर दिल तक पहुंचाएं’’ संदेश के साथ आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के रानीसर बास स्थित सेवा केन्द्र में बी.के.मीना व बी.के राधा के नेतृत्व में शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 71 वीरों-वीरांगनाओं ने अपने रक्त को जरूरत मंदों की सेवा के लिए दान देकर ’’रक्तदान महादान’ के यज्ञ में आहूति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *