Bikaner Bikaner District Rajasthan

मिशन विकसित भारत@2047 के तहत गोष्ठी आयोजित

image description

मिशन विकसित भारत@2047 के तहत गोष्ठी आयोजित
बीकानेर। राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में भारत सरकार के मिशन विकसित भारत@2047 के तहत गोष्ठी का आयोजन शनिवार को इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट इंटरेक्शन सेल द्वारा किया गया। अध्यक्षता उद्योगपती श्रीराम अरोड़ा ने की। इसमें उद्योगपतियों, विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने नॉलेज इकोनॉमी एवं विकसित भारत मिशन 2047 के लिए उच्च शिक्षा, शोध कार्यों एवं इनोवेशन के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए एवं विभिन्न सुझाव दिए। राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के. के. सुथार ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। संचालन डॉ. विक्रम सिंह ताखर ने किया। कपिल ज्यानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *