

श्याम सुंदर स्वामी और धनाराम गोदारा करेंगे भारतीय तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व
बीकानेर। बीकानेर के लिए गर्व का क्षण है कि राजस्थान के दो होनहार तीरंदाज पैरालंपियन श्याम सुंदर स्वामी एवं धनाराम गोदारा चेक गणराज्य में होने वाली वर्ल्ड रैंकिंग पैरा आर्चरी प्रतियोगिता में भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 23 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित होगी। इस अवसर पर राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने जानकारी दी कि भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम 22 अगस्त को चेक गणराज्य के लिए रवाना होगी। श्याम सुंदर स्वामी इस प्रतियोगिता में कंपाउंड टीम से भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
