Bikaner Bikaner District Rajasthan

जूनियर एवं सब-जूनियर पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में बजरंग का शानदार प्रदर्शन

जूनियर एवं सब-जूनियर पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में बजरंग का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर। फलोदी (चाड़ी गाँव) के 17 वर्षीय खिलाड़ी बजरंग ने 18 से 20 अगस्त तक जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आयोजित 3वीं राजस्थान राज्य जूनियर एवं सब-जूनियर पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया। बजरंग ने 100 मीटर दौड़ और लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक अपने नाम किए, जबकि 200 मीटर स्पर्धा में उन्होंने शानदार दौड़ लगाकर रजत पदक जीता। बजरंग की कड़ी मेहनत और लगन के पीछे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, बीकानेर में उनकी नियमित ट्रेनिंग का बड़ा हाथ रहा। वह यहाँ एथलेटिक्स कोच शान बेग और फिजियो डॉ. हैदर अली पठान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। गाँव चाड़ी फलोदी से निकलकर राज्य स्तर पर चमक बिखेरने वाले बजरंग की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने बजरंग को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *