

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बीकानेर। माधव महिला एवं बाल विकास समिति के अध्यक्ष उमेश पुरोहित ने बताया कि संस्था के महिला शहर अध्यक्ष राजकुमारी व्यास के जन्मदिन के अवसर पर करमीसर स्थित गोल्डन गेट एकेडमी में बच्चो के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मनोज व्यास ने बताया कि पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण को अपनी आदत बनाना चाहिए ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ वातावरण दे सकें। संस्था की महिला अध्यक्ष राजकुमारी के जन्मदिन पर बच्चो को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
