

जैन धर्म ग्रंथ कल्प सूत्र पर क्विज प्रतियोगिता में ज्ञान, ध्यान, गीत व अभिनय का रोचक प्रदर्शन
बीकानेर। गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर म.सा., मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि के सान्निध्य सोमवार ढढ्ढा कोटड़ी में जैन धर्मग्रंथ कल्पसूत्र पर क्विज प्रतियोगिता में दो शांति लाल कोठारी, तरण डागा तथा 58 श्राविकाओं ने ज्ञान, ध्यान, गीत व अभिनय का रोचक प्रदर्शन किया।
सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट, अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई की ओर से सकल श्रीसंघ के सहयोग से आयोजित चातुर्मास में चौविहार (बिना अन्न जल ) के 53 दिन की तपस्या पूर्ण करने वाले कन्हैयालाल भुगड़ी तथा अक्षय निधि तप के तपस्वियों की अनुमोदना की गई। अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद के अध्यक्ष अनिल सुराणा व सचिव विक्रम भुगड़ी के नेतृत्व 8 चरणों में हुई प्रतियोगिता का संयोजन साध्वी दीपशिखा व शंख निधि ने किया।
अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई के उपाध्यक्ष कमल सेठिया व कोषाध्यक्ष अनिल पारख ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में अग्निभूमि की टीम (सदस्य श्रीमती सुनीता खजांची, मोनिका नाहटा प्रिया सांड, अनिता कोचर व सारिका गुलगुलिया ) प्रथम, द्वितीय स्थान पर मैतार्य गणधर की टीम रही। इसमें कोमल डागा, प्रेम सेठिया, प्रतिभा भुगड़ी, पूर्णिमा देवी बांठिया, तरुण डागा, रंजना नाहटा शामिल थीं। तीसरा स्थान गणधर प्रभास की वरिष्ठ श्रावक शांतिलाल कोठारी, प्रर्मिला बेगानी, राजश्री पुगलिया, सुमन सेठिया, संजू सिंघवी व आशा सुराणा की टीम ने प्राप्त किया। सभी विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
