Bikaner Bikaner District Rajasthan

13 पदाधिकारियों को शहर कांग्रेस से किया पद मुक्त

13 पदाधिकारियों को शहर कांग्रेस से किया पद मुक्त
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला प्रभारी विधायक शिमला नायक के आदेशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत जी की अनुशंसा पर संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने संगठन के कार्यक्रमों से लगातार, और विशेष आवश्यक उपस्थिति की सूचना जारी होने के बाद भी जो पदाधिकारी संगठन के कार्यों में अपनी सहभागिता नहीं निभा पा रहे उनको बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी से पद मुक्त किया गया। पद से मुक्त किये गये पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पंडित जयदेव शर्मा, हीरालाल हर्ष, महासचिव डॉक्टर पीके शरीन हेमंत यादव सोनुराज आसुदानी शशिकला राठौड़ सचिव गौरव शर्मा अर्चना नांगल लक्ष्मी गुप्ता संदीप शेखावत श्रीमती मुमताज बानो राजू देवी व्यास सोहन राव आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *