Bikaner Bikaner District Rajasthan

करुणा क्लब इकाई का शपथ ग्रहण समारोह

करुणा क्लब इकाई का शपथ ग्रहण समारोह
बीकानेर। नालन्दा पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की करुणा क्लब इकाई का शपथ ग्रहण समारोह घनश्याम साध के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। साध ने बताया कि आज के इस भौतिकवादी समय में बच्चों के अंदर करुणा, सत्य, अहिंसा, पशु प्रेम, नशा मुक्ति, पॉलिथीन का बहिष्कार आदि गुणों का विकासन समय की महत्ती आवश्यकता है। इस अवसर पर शाला प्राचार्य राजेश रंगा ने सत्रपर्यन्त होने वाली विभिन्न करुणा गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यकारिणी के अध्यक्ष आशीष सुथार, उपाध्यक्ष अर्चना बिश्नोई, सचिव सुशील कुमार जाट, सह सचिव चारूता पुरोहित, कोषाध्यक्ष कृष्णा हर्ष, संगठन सचिव वैभव छंगाणी, प्रचार सचिव हिमांशु ओझा, पर्यावरण चेतना सचिव कृतिका रंगा, सांस्कृतिक सचिव अंकिता पुरोहित, नशा मुक्ति एवं पॉलिथीन उन्मूलन सचिव तुषार रोहिला, खेल सचिव मयंक हर्ष, मीडिया प्रभारी केशव व्यास को विभिन्न पदों पर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर हरिनारायण आचार्य ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *