

तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति का महान अनुष्ठान
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी देहात के नाल ग्राम में हजारों तिरंगों के साथ ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में विशाल जनसैलाब उमड़ा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में हजारों तिरंगों के साथ देशभक्ति में सराबोर नजारा दिखाई दिया। इस यात्रा का जगह-जगह भारी उत्साह के साथ स्वागत किया गया इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है, जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है इसकी रक्षा और मान-सम्मान के लिए हर नागरिक को दृढ़ ़संकल्पित होना चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित यह यात्रा न केवल एक सांकेतिक कार्यक्रम है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति समर्पण और गर्व की भावना जगाना है आज की तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक रही पहली बार मुख्यमंत्री स्वयं इसमें शामिल हुए और जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें ये हमारे कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और का सम्मान है।
