Bikaner Bikaner District Rajasthan

तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए तिरंगे

तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए तिरंगे
बीकानेर। तिरंगे के तीनों रंगों की महत्ता है। केसरिया रंग देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है, मध्य में सफेद रंग धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है तीसरा हरा रंग उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाता है। यह उद्गार केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बुधवार सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत व्यक्त किए। रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा बाफना स्कूल के लगभग तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को तिरंगे वितरित किए गए। बाफना स्कूल के सीइओ डॉ. पीएस वोहरा ने केन्द्रीय मंत्री एवं रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर रांका का अभिनन्दन किया। ट्रस्ट के युधिष्ठरसिंह भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, चम्पालाल गेदर, गुमानसिंह राजपुरोहित, वेद व्यास, जसराज सिंवर, शंभु गहलोत, शंकरसिंह राजपुरोहित, महावीर सिंह चारण, पवन सुराना, ओम राजपुरोहित, रामेश्वर पारीक, रमेश भाटी, गणेशमल जाजड़ा, शिवलाल तेजी, ओमप्रकाश नायक, प्रकाश मेघवाल, शक्तिसिंह शेरुणा, अर्पित तंवर, हिमांशु टाक, कमल गहलोत, अमर खंडेलवाल एवं प्रणव भोजक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *