

विभिन्न तपस्याओं की अनुमोदना
बीकानेर। मेहुल प्रभ सागर म.सा., मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि के सान्निध्य बुधवार को कन्हैयालाल भुगड़ी के चौविहार (बिना अन्न जल) के 48 दिन की तपस्या तथा ’’दादा दत्त सूरी’’ ’ व सिद्धि तप, अक्षय निधि तप के तपस्वियों की अनुमोदना की गई।
अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई उपाध्यक्ष कमल सेठिया ने बताया कि अक्षय निधि तप में तपस्वी 15 दिन एकासना तथा संवत्सरि के दिन उपवास रखेंगे। अक्षय निधि तप के साथ अनेक श्राविकाएं समोशरण, विजय कषाय तप कर रही है। सिद्धि तप की साधिका किरण देवी बुच्चा व कोमल नाहटा ने 7 की लड़ी की तपस्या चल रही है।
