Bikaner Bikaner District Rajasthan

छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव

छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव
बीकानेर। छात्र संघ चुनावों की बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष सुन्दर बैरड़ के नेतृत्व में छात्र चेतना यात्रा का आयोजन स्थानीय गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक छात्रों द्वारा पैदल मार्च निकाल कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। छात्रों की मांग है कि लंबे समय से छात्र संघ चुनावों पर रोक लगी हुई है, जिससे छात्रों की लोकतांत्रिक भागीदारी और उनकी समस्याओं को उचित मंच नहीं मिल पा रहा है। सरकार और प्रशासन छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल करने की मांग की गई। इस मौके पर नोखा विधायक सुशीला डूडी, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सिय, संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलाद सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *