

रक्तदान शिविर 17 सितम्बर को
बीकानेर। तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर के अध्यक्ष ललित राखेचा के नेतृत्व में टीम तेयूप ने मुकेश सोनी से भेंट कर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 की जानकारी दी। टीम ने बताया कि इस अभियान को भारत सरकार का पूर्ण समर्थन प्राप्त है तथा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा इसे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर मनीष बाफना पीयूष लुनिय भरत सोनी, हिमांशु सिंगी मयंक सिंगी आदि उपस्थित रहे।
