Bikaner Bikaner District Rajasthan

राजस्थान खत्री सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह 

राजस्थान खत्री सेवा समिति का शपथग्रहण समारोह 
बीकानेर/श्रीगंगानगर। राजस्थान खत्री सेवा समिति, श्रीगंगानगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित बहल ‘लक्की’ व नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एल ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया।  पीआरओ सुरेन्द्र विग ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ तथा विशिष्ट अतिथि विधायक जयदीप बिहाणी, समाजसेवी पृथीपाल सिंह संधू, समाजसेवी अशोक चाण्डक एवं नगर परिषद पूर्व सभापति श्रीमती गगनदीप कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष स. शरणपाल सिंह मान, पूर्व सांसद शंकर पन्नू, नगर पालिका अनूपगढ़ चेयरमैन श्रीमती प्रियंका बैलान, उद्यमी केके लड्ढा थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान श्री रामचंद्र के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया तथा सामूहिक रूप से खत्री समाज के जाति गान का गायन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *