Bikaner Bikaner District Rajasthan

मॉक टेस्ट पेपर श्रृंखला का शुभारंभ

मॉक टेस्ट पेपर श्रृंखला का शुभारंभ
बीकानेरचार्टर्ड अकाउंटेंट फाउंडेशन के विद्यार्थियों के लिए बीकानेर शाखा ICAI द्वारा मॉक टेस्ट की प्रथम श्रृंखला का आयोजन किया गया। यह श्रृंखला आगामी सितंबर 2025 में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा की तैयारी को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की गई है।
ब्रांच अध्यक्ष सीए हेतराम पूनिया ने उद्घाटन अवसर पर बताया कि यह मॉक टेस्ट विद्यार्थियों को परीक्षा के वास्तविक वातावरण से परिचित कराने, उनकी तैयारी का मूल्यांकन करने एवं अध्ययन रणनीति को परखने का एक उत्तम अवसर प्रदान करता है। सीकासा अध्यक्ष सीए अभय शर्मा ने जानकारी दी कि मॉक टेस्ट की द्वितीय श्रृंखला 25 अगस्त 2025 से प्रारंभ होगी। इच्छुक विद्यार्थी ICAI शाखा भवन में पंजीकरण करवा कर आगामी टेस्ट में भाग ले सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी तैयारी को सुदृढ़ करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *