Bikaner Bikaner District Rajasthan

ज्ञानशाला दिवस का आयोजन

ज्ञानशाला दिवस का आयोजन
बीकानेर। मुनि कमल कुमार के सान्निध्य में रविवार को तेरापंथ भवन में ’ज्ञानशाला दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानार्थियों (विद्यार्थियों) द्वारा अर्हम वंदना से हुआ। मुनि श्री कमल कुमार जी स्वामी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि ज्ञानशाला में बच्चों को अनुशासन का पाठ सिखाया जाता है। उन्होंने बताया कि बच्चों में पात्रता अनुशासन से उत्पन्न होती है, और जब पात्र अच्छा होता है तो ज्ञान सहजता से ग्रहण होता है। मुनि श्री ने इस बात पर जोर दिया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ज्ञानशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संस्कारी और जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
मुनि श्री ने यह भी बताया कि ज्ञानशाला में प्रशिक्षित बहनें बच्चों को जैन जीवन शैली, जैन तत्व ज्ञान और तेरापंथ दर्शन का प्राथमिक ज्ञान देकर उन्हें धार्मिक जीवन जीने की ओर उन्मुख करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *