

श्रद्धालुओं की सेवा 23 अगस्त से
बीकानेर। भादवा मास में लोक देवता बाबा रामदेव जी को जाने वाले पैदल यात्रियों श्रद्धालुओं की सेवा श्रम का शिविर 23 अगस्त से रामापीर सेवा समिति द्वारा लगाया जायेगा। समिति के संयोजक ऋषिराज शर्मा ने बताया कि शनिवार को लोक देवता रामदेव जी महाआरती व ज्योत सामुदायिक भवन त्यागी वाटिका के पास शर्मा सदन में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व पार्षद, समाज सेवी मनीष पुरोहित नटसा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दियातरा गांव के पास श्रद्धालुओ को निःशुल्क चाय, नाश्ता, भोजन, व ठंडा पानी की सेवा नियमत जारी रहेगी।
