

ईसीबी कार्मिकों ने काली पट्टी बांधकर और मौन रखकर किया विरोध
बीकानेर। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर में स्थापना वर्ष 1999 से श्रम आपूर्तिकर्ता के माध्यम से कार्यरत अशैक्षणिक कार्मिकों पर शोषण का दौर लगातार चल रहा है। वर्तमान में उक्त कार्मिकों के प्रतिवर्ष होने वाली 5 प्रतिषत वार्षिक वेतनवृद्धि संबंधी स्वीकृति अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के बीओजी द्वारा वर्ष 2013 में सक्षम स्तर पर स्वीकृत होने के उपरांत भी महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय द्वारा रोक लगा दी गयी है। जबकि महाविद्यालय प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन बीओजी भंग होने का हवाला दे रहे है, लेकिन कुछ कार्मिकों जिनकी नियुक्ति अथवा अन्य किसी भी प्रकार की स्वीकृति बीओजी में नहीं होने के उपरांत भी उनको समस्त प्रकार का परिलाभ महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मिलिभगत करते हुए दे रहे है। जिसके संबंध में महाविद्यालय के उक्त कार्मिक पिछले 2-0 दिनों से महाविद्यालय प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से गुहार लगाई जा रही है, लेकिन दोनां ही द्वारा एक-दूसरे पर मंढ़ते हुए कर्मचारियों से कन्नी काट रहे है।
वर्तमान में महाविद्यालय नवीन प्रवेश प्रक्रिया चल रही है इस कारण उक्त कार्मिकों द्वारा अंहिसात्मक तौर से प्रदर्शन कर है, जिसमें कल 1 घंटे का मौन रखकर प्रदर्शन किया गया था और आज सभी कार्मिकों द्वारा अपने बाजूओं पर काटी पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करवाया गया है। प्रदर्शन में कर्मचारी अध्यक्ष संतोष पुरोहित, प्रमोद ओझा, उदय व्यास, ओमप्रकाश, राखी छंगाणी, मनोज चौधरी, विजय सिंह, सुरेन्द्र गोपाल जोशी, अषोक व्यास, पूर्व कार्मिक लालचंद चौधरी, सत्यनारायण छंगाणी एवं समस्त कार्मिकों ने भाग लिया गया ।
