Bikaner Bikaner District Rajasthan

आरसेटी का हुआ ग्रेडिंग निरीक्षण

आरसेटी का हुआ ग्रेडिंग निरीक्षण
बीकानेर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का ग्रेडिंग निरीक्षण मंगलवार को एनएसीईआर बेंगलुरु के ग्रेडिंग अधिकारी श्री उपेन्द्र कुमार तथा एसबीआई के जयपुर स्थित प्रधान कार्यालय के मुख्य प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री एल. आर. मोड़ासिया मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने आरसेटी की विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, अभिलेख संधारण, प्रशिक्षु संतुष्टि तथा संस्थान की समग्र कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। संस्थान की सुव्यवस्थित व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण व्यवस्था को देखते हुए आरसेटी बीकानेर को ग्रेडिंग में सर्वोच्च श्रेणी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने संस्थान में संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण एवं वस्त्र चित्रकला बैच का अवलोकन किया गया। प्रशिक्षु महिलाओं की सक्रिय भागीदारी एवं आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा की सराहना की गई। निरीक्षण दल ने प्रशिक्षकों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं पाठ्यक्रम की व्यावहारिक उपयोगिता पर संतोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *