

दादा दत्त तप सूरी का समापन 15 अगस्त को
बीकानेर। गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर म.सा., मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि के सान्निध्य रविवार को ढढ्ढा कोटड़ी मं प्रवचन के बाद दादा दत सूरी तप के उपलक्ष्य में क्रिया। इकतीसा का सामूहिक पाठ व पूजा होगी। तप का समापन 15 अगस्त को होगा तथा 17 अगस्त को तपस्वियों का अभिनंदन होगा। सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट, अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई की ओर से सकल श्री संघ के सहयोग से आयोजित चातुर्मास चातुर्मास में पहली बार ’’दादा दत्त सूरी’’ तप करीब 60 श्रावक-श्राविकाएं कर रहे है। अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई के अध्यक्ष अनिल सुराणा ने बताया कि इसके अलावा सिद्धि तप, आयम्बिल, एकासना, बियासना, अट्ठाई आदि की साधना चल रही है। वरिष्ठ श्रावक कन्हैयालाल भुगड़ी की बिना अन्न जल के (चौविहार तप ) की 41 वें दिन की अनुमोदना सभी तपस्याओं के साथ की गई।
