Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्वच्छ हाथ-स्वस्थ बीकाणा अभियान शुरू

बच्चे देश का भविष्य, छोटी उम्र में सीखेगे अच्छी आदत, भविष्य में करेंगे पालन
बीकानेर। बच्चों को डायरिया और कुपोषण से मुक्त रखने के उद्देश्य से जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की पहल पर ‘स्वच्छ हाथ-स्वस्थ बीकाणा’ अभियान बुधवार को राजकीय महारानी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू हुआ। इस दौरान स्कूल के बच्चों को हाथ धोने की ‘सुमन के’ तकनीक की जानकारी दी गई और पैपर हैण्ड वॉश वितरित की गई। जिला कलक्टर ने बच्चों को खाने और नाश्ते से पहले तथा शौच के उपरांत सावधानीपूर्वक हाथ धोने, नाखून काटने, जंक फूड से दूर रहने तथा पौष्टिक खाद्य पदार्थों का उपयोग करने की सीख दी। उन्होंने स्वच्छ हाथ-स्वस्थ बीकाणा अभियान के स्टीकर का विमोचन भी किया इसे समस्त विद्यालयों में चस्पा करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘स्टॉप डायरिया’ अभियान के तहत नवाचार करते हुए यह अभियान प्रारम्भ किया गया है। इसके तहत ‘नो बैग डे’ के अवसर पर आगामी दो शनिवार को जिले के समस्त विद्यालयों में हाथ धुलवाने का महाभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर उन्हें जियो टैगिंग करने के निर्देश दिए तथा बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।  इस दौरान शाला प्रधानाचार्य श्रीमती शिखा ऐरन, स्वास्थ्य विभाग से मालकोश आचार्य, डॉ. आशु मलिक, पीएचएम गोपीचंद डेरु, आयुष सिंह पडिहार, नरेश नायक, राजू सिंगरौल सहित भारत विकास परिषद की ओर से श्रीमती छवि सहित सरकारी विभागों के कार्मिक एवं छात्राएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *