

ब्लड स्टेम सेल डोनर रजिस्ट्रेशन शिविर 7 अगस्त से
बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल बीकानेर, गंगाशहर, वीरा केंद्र बीकाणा व गंगाना के सयुंक्त तत्वावधान में ब्लड स्टेम सेल डोनर रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन 7 अगस्त को स्वामी केशवानंद क़ृषि विश्वविद्यालय, सायंकाल को हंसा गेस्ट हाउस, नोखा रोड, गंगाशहर व 8 अगस्त को राजस्थान पशु चिकित्सा एवम पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। कार्यक्रम प्रभारी वीरा डॉ अशु मलिक ने बताया कि भारत में प्रतिदिन लगभग 40 लोग थैलेसीमिया, सिकल सेल डिज़ीज, ब्लड कैंसर और एप्लास्टिक एनीमिया जैसे जानलेवा रक्त रोगों से ग्रसित पाए जाते हैं, जिनमें से अधिकतर को परिवार में उपयुक्त डोनर नहीं मिल पाता। ऐसे में अनरिलेटेड ब्लड स्टेम सेल डोनर ही एकमात्र जीवनदायी विकल्प होते हैं। शिविर में डॉ. पंकज टांटिया, सहायक आचार्य, ऑन्कोलॉजी विभाग, पीबीएम अस्पताल, बीकानेर, बोन मैरो ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया और इसकी उपलब्धता के बारे में जानकारी देंगे।
