Bikaner Bikaner District Rajasthan

सर्व कामगार सेवा संघ ने सौंपा ज्ञापन

सर्व कामगार सेवा संघ ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। सर्व कामगार सेवा संघ, राजस्थान के बैनर तले प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के नेतृत्व में पूगल रोड स्थित चकगर्बी कॉलोनियों में पेयजल सुविधा के लिए संघ का शिष्टमंडल राजेश पुरोहित अतिरिक्त मुख्य अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, बीकानेर से मिला।
इस अवसर पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने कहा कि ये चकगर्बी कॉलोनियों पिछले 10-15 वर्षों से अपने आशियाने बनाकर निवास कर रही है और इन्हे आज तक मुलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड रहा है मजदूर,किसान, निम्न मध्यवर्गीय परिवार पेयजल आपूर्ति के लिए 400-500 में टेंकरो से पानी मंगवाकर अपने परिवार की प्यास बुजाने को मजबूर है। अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित ने चकगर्बी के लोगों को आश्वस्त किया कि अतिशीघ्र इस समस्या का निदान किया जायेगा। इस अवसर पर रमेश चंद्र उपाध्याय प्रदेशाध्यक्ष एकीकृत महासंघ तकनीकी, संघ के आर.एस. हर्ष प्रदेश महामंत्री,देवकिशन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, त्रिलोक भाखर, राजेन्द्र सैन,दुलाराम जाट,भरत सिंह, विनोद रामावत,धीरज सियाग, ताराराम भाट, राजूराम सुथार, प्रहलाद जाखड,देवाराम भाट, भंवरलाल कंस्वा,राजाराम कुकणा सहित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *