Bikaner Bikaner District Rajasthan

मॉक टेस्ट की द्वितीय श्रृंखला का शुभारंभ

मॉक टेस्ट की द्वितीय श्रृंखला का शुभारंभ
बीकानेर। बीकानेर शाखा द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए मॉक टेस्ट की द्वितीय श्रृंखला का आयोजन मुख्य परीक्षा (सितंबर 2025) की तैयारी के उद्देश्य से किया गया। यह श्रृंखला आज दिनांक 4 अगस्त 2025 को आईसीएआई भवन, शिव वैली, बीकानेर में प्रारंभ हुई। ब्रांच अध्यक्ष सीए हेतराम पूनिया ने बताया कि यह मॉक टेस्ट विद्यार्थियों को परीक्षा के वातावरण से परिचित कराने, उनकी तैयारी का मूल्यांकन करने एवं अध्ययन रणनीति को परखने का उत्तम अवसर प्रदान करता है जिससे मुख्य परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित हो सके। सीकासा अध्यक्ष सीए अभय शर्मा ने जानकारी दी कि इच्छुक विद्यार्थी शाखा भवन में पंजीकरण कर मॉक टेस्ट में भाग ले सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया ताकि उनकी परीक्षा पूर्व तैयारी को मजबूती मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *