Bikaner Bikaner District Rajasthan

पशुधन चारा संसाधन केन्द्र द्वारा किया गया पौधारोपण

पशुधन चारा संसाधन केन्द्र द्वारा किया गया पौधारोपण
बीकानेर वेटरनरी विश्वविद्यालय के पशुधन चारा संसाधन एवं प्रबंधन तकनीकी केंद्र के अनुसंधान प्रक्षेत्र द्वारा शनिवार को सघन पौधरोपण किया गया। इसमें पशुधन चारा उपयोगी वृक्षों का पौधरोपण किया गया, जिसमें सुबबूल, सहजन, सिरस, अरडू आदि प्रजाति के पौधो का पौधारोपण किया गया। इन पेड़ों की पत्तियों का उपयोग हरे चारे की कमी जैसे शुष्क जलवायु वाले क्षेत्रों में हरे चारे का अच्छा विकल्प है। इसके अलावा छायादार पेड़ों में अमलताश, नीम, गुलमोहर एवं पीपल के पेड़ भी लगाये गये। इस दौरान पशुधन चारा संसाधन एवं प्रबंधन तकनीकी केंद्र के प्रमुख अन्वेषक डॉ. दिनेश जैन, सहायक आचार्य डॉ. गायत्री कुमावत, भरत लाल मीणा एवं टीचिंग एसोसिएट दिनेश आचार्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *