

6100 पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक हुआ
बीकानेर। अंसल सुशांत सिटी स्थित शिव वाटिका में डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं द्वारा पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका अभिषेक पूजन किया गया। मधुलिका पुष्करना और अर्चना थानवी के नेतृत्व में ये आयोजन किया गया। सभी महिलाओं ने भजन कीर्तन करते हुए शिवलिंग का निर्माण किया। इस अवसर पर सुनीता पुरोहित,डॉ सुषमा बिरसा, डॉ विजयलक्ष्मी व्यास, नरेश अग्रवाल, शारदा व्यास, राजकुमारी व्यास,शारदा पुरोहित आदि उपस्थित थे।
