Bikaner Bikaner District Rajasthan

एक दिन में 16 लाख पौधे लगाने की तैयारी

एक दिन में 16 लाख पौधे लगाने की तैयारी
बीकानेर। हरियाली तीज के अवसर पर रविवार को जिले में एक बार फिर पौधारोपण का कीर्तिमान बनेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जिले भर में सघन पौधारोपण किया जाएगा। इस दौरान वन विभाग द्वारा 76वाँ जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके तहत श्रीगंगानगर रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में प्रातः 11 बजे कार्यक्रम होगा। मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर मौजूद रहेंगे। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि इस दौरान जिले से लेकर ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर तक पौधारोपण का सघन अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों को पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 7 अगस्त को हुए सघन पौधारोपण में जिले में एक दिन 12 लाख से अधिक पौधे रोपित कर कीर्तिमान स्थापित किया गया था। इस बार भी इसकी पुनरावृत्ति की तैयारियां की गई है तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 16 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पौधारोपण के इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थियों सहित आमजन की भागीदारी रहेगी। मुख्य समारोह से जुड़ी तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया। यहां रविवार को दो हजार पौधे लगाए जाएंगे। जिला कलेक्टर ने सभी पौधों को जिओ टैग करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *