Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

हमारा प्रयास ओलंपिक खेलों में राजस्थान कुश्ती को मिले सर्वाधिक मैडल

हमारा प्रयास ओलंपिक खेलों में राजस्थान कुश्ती को मिले सर्वाधिक मैडल
बीकानेर। राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता का  गंगाशहर स्थित आशीर्वाद भवन में राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव दत्ता का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में राजीव दत्ता के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, विजय खत्री, कुश्ती संघ जिला अध्यक्ष कमल कल्ला, विजय आचार्य, चम्पालाल गेधर, सीए सुधीश शर्मा, स्वरूप माहेश्वरी, चेतन चौधरी आदि अतिथि उपस्थित रहे। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि राजीव दत्ता का 21 समाजिक संगठनों तथा 19 खेल संघों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया।
राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने कहा कि संघ का दीर्घकालिक लक्ष्य है कि ओलंपिक खेलों में भारत की ओर से सर्वाधिक पहलवान राजस्थान से हों। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ओलंपिक की मेजबानी की दिशा में कार्य कर रहा है और उसी के अनुरूप राजस्थान कुश्ती संघ भी प्रदेश में कुश्ती को नई ऊँचाई देने हेतु समर्पित प्रयास कर रहा है। राजीव दत्ता ने कहा कि महिलाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती के विकास के लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है। राज्य की ग्रामीण प्रतिभाओं और महिला पहलवानों को खेल के लिए प्रेरित करना, उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उनके लिए प्रशिक्षण के अवसर बढ़ाना संघ की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *