Rajasthan

सेना भर्ती ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणाम की घोषणा

सेना भर्ती ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणाम की घोषणा
जयपुर। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, राजस्थान ने भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए 26 जुलाई 2025 को सेना भर्ती ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणामों की घोषणा की। अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (कार्यालय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर (ट्रेडसमेन) 10वी और 8वीं पास, अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस)। सैनिक तकनीकी (एनए), सिपाही फार्मा, हवलदार शिक्षा (सूचना और तकनीक/ साइबर, सूचनात्मक कार्यवाही और भाषाविद), जूनियर कमीशन अधिकारी कैटरिंग और जूनियर कमीशन अधिकारी धार्मिक शिक्षक के पदों के लिए राजस्थान के नौ शहरों में 31 केंद्रों में 30 जुन 2025 से 10 जुलाई 2025 तक परीक्षा आयोजित की गयी थी। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, राजस्थान सफल उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई देता है और शेष उम्मीदवारों से अगले वर्ष के लिए अच्छी तैयारी करने का आग्रह करता है। भर्ती प्रक्रिया में पहले चरण के रूप में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके बाद दूसरे चरण में भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाता है, जहाँ चयनित उम्मीदवारों को सामान्य प्रवेश परीक्षा में मेरिट के अनुसार आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणाम और भर्ती रैलियों में आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट प्रकाशित की जाएगी।
अब भर्ती रैलियों और भारतीय सेना में नामांकन के लिए राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम संख्या में भाग लेने के लिए तैयारी शुरू हो जाएगी। इस वर्ष की पहली रैली 05 अगस्त 2025 से सेना भर्ती कार्यालय, अलवर द्वारा अलवर में भर्ती रैली के साथ शुरू होगी। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों को दलालों के शिकार होने के प्रति आगाह किया जाता है क्योंकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और स्वचालित है और चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *