

पूनिया ने 202 किलो स्नैच एवं क्लीन जर्क में सबसे अधिक वजन उठाया
बीकानेर। जिला भारोतोलन संगम द्वारा बीकानेर में प्रथम अस्मिता वेट लिफ्टिंग लीग 2025 का आयोजन प्रोफेसर रंगाज फिजिकल इंस्टिट्यूट में रखा गया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राम विनोद शर्मा ने बताया कि आज इस प्रतियोगिता में यूथ जूनियर एवं सीनियर वेटलिफ्टिंग के मुख्य अतिथि विश्राम मीणा संभागीय आयुक्त बीकानेर श्रीमान मोहनलाल बिजानिया (सुप्रीम डेंट पोस्ट ऑफिस बीकानेर ) एवं राम गोपाल शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर प्रेम सिंह एवं अनिल कुमार व्यास शिक्षा विभाग ने किया अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण किया गया। राजस्थान वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव रवि शर्मा बताया की खेलो इंडिया की तर्ज पर राष्ट्रीय राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जिला स्तर पर भी इस प्रतियोगिता का हर वर्ष होगा पूरे राजस्थान में यह अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025 प्रथम बार बीकानेर में आयोजित की गई है। आगामी तीन प्रतियोगिता और अलग-अलग जिलों में आयोजित की जाएगी यह प्रतियोगिता आठ वेट ग्रुप में आयोजित की गई जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाली बालिकाओं को मेरिट सर्टिफिकेट दिया गया है। प्रतियोगिता में लगभग 70 बालिकाओं ने भाग लिया। आयोजित प्रतियोगिता में बीकानेर जोधपुर अलवर गंगानगर एवं चूरू की बालिकाओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय खिलाड़ी अंकिता पूनिया ने 202 किलो स्नैच एवं क्लीन जर्क में सबसे अधिक वजन उठाया। नवरतन रंगा ने राजस्थान के सभी ऑफिशल रेफरी को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मान किया।
