Bikaner Bikaner District Rajasthan

मेघावी बच्चे होंगे सम्मानित, पोस्टर का हुआ विमोचन

मेघावी बच्चे होंगे सम्मानित, पोस्टर का हुआ विमोचन
बीकानेर। श्री माधव महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा तृतीय जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन आज भालचन्द्र गणेश मंदिर में हुआ। संस्था अध्यक्ष उमेश पुरोहित ने बताया कि पोस्टर का विमोचन नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, उद्योगपति एवं समाजसेवी राजेश चुरा एवं कबड्डी संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी प.महेंद्र व्यास ने किया। मीडिया प्रभारी मनोज व्यास ने बताया कि संस्था पिछले तीन साल से 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित कर रही है।इसके साथ ही संस्था द्वारा सालभर जनोपयोगी कार्य समय समय पर आयोजित किए जाते है। संस्था के प्रवक्ता नरेश पुरोहित ने बताया कि इस कार्यक्रम के फॉर्म एम एम ग्राउंड के पास स्थित श्री गणेश श्याम सुंदर में मिलेंगे।फॉर्म भरकर वापस वही जमा करवाने होंगे कार्यक्रम में सुरेंद्र हर्ष,नंदकिशोर,शिव किराडू,महेश कुमार,अनिल व्यास, नारायण किराडू, रमेश किराडू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *