Bikaner Bikaner District

पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन

पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन
बीकानेर। बीकानेर चैप्टर ऑफ एनआईआरसी ऑफ आईसीएसआई द्वारा चैप्टर कार्यालय परिसर में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था “विकसित भारत : कंपनी सेक्रेटरी की भूमिका“, जिसमें प्रतिभागियों ने भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में कंपनी सेक्रेटरी की रणनीतिक, नैतिक और प्रशासनिक भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस, विधिक अनुपालन, पारदर्शिता, और सतत विकास में सीएस की भूमिका को अपने प्रस्तुति के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत बीकानेर चैप्टर की चेयरपर्सन सीएस पूजा असोपा द्वारा स्वागत भाषण से हुई। प्रतियोगिता का मूल्यांकन सीएस पूजा असोपा और सीएस सुमती पुगलिया द्वारा किया गया। दोनों निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति की गहराई, रचनात्मकता और विषय के प्रस्तुतीकरण के आधार पर निष्पक्ष मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ऋतु राठी, द्वितीय स्थान पर मिस अनुश्का कर्नानी और तृतीय स्थानः मिस हिमानी सुथार रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *