Bikaner Bikaner District Rajasthan

एनएचआरसी इंडिया लघु फिल्म प्रतियोगिता, अंतिम तिथि 31 अगस्त

एनएचआरसी इंडिया लघु फिल्म प्रतियोगिता, अंतिम तिथि 31 अगस्त
बीकानेर। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए आमजन से ऑनलाइन प्रविष्टियां आमंत्रित की है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए पुरस्कार राशि क्रमशः दो लाख, एक लाख और 50 हजार होगी। आयोग तीन नगद पुरस्कारों, प्रमाण पत्रों और ट्रॉफी के अलावा अधिकतम चार फिल्मों को पचास हजार की नगद पुरस्कार के साथ विशेष उल्लेख का प्रमाण पत्र देने पर भी विचार कर रहा है। लघु फिल्में हिंदी या किसी भी भारतीय भाषा में हो सकती हैं। साथ ही अंग्रेजी या अंग्रेजी में उपशीर्षक भी हो सकते हैं। लघु फिल्म की अवधि न्यूनतम 3 मिनट और अधिकतम 10 मिनट होनी चाहिए। प्रविष्टियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है, प्रविष्टियां गूगल ड्राइव का उपयोग करके nhreshortfilm@gmail.com पर ऑनलाइन भेजी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *