

भक्ति गीतों के साथ भगवान आदिनाथ मंदिर में स्नात्र पूजा
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के गच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिन मणिप्रभ सूरीश्वर जी महाराज की आज्ञानुवर्ती गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर म.सा., मुनि मंथन प्रभ सागर व बाल मुनि मीत प्रभ सागर म.सा. के सान्निध्य में मंगलवार को गंगाशहर के भगवान आदिनाथ जैन मंदिर में भक्ति गीतों के साथ स्नात्र पूजा की गई। पूजा में ज्ञान वाटिका के बच्चों तथा गंगाशहर, भीनासर, उदयरामसर व बीकानेर के अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने हिस्सा लिया। स्नात्र पूजा के बाद सामूहिक गुरु वंदन किया गया।
