

6 छात्रों को छात्रवृति व प्रोत्साहन पुरस्कार
बीकानेर। शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति, बीकानेर द्वारा 6 छात्र-छात्राओं को छात्रवृति राशि व 23 छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। समिति के आर के शर्मा ने बताया कि लाडनूं के चारभुजा भवन में आयोजित भव्य समारोह के मुख्य अतिथि शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण सभा जयपुर के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप व्यास थे व अध्यक्षता वयोवृद्ध समाजसेवी मोती लाल भोजक ने की। मंच पर समिति संयोजक महेश कुमार भोजक, उदयपुर के चि़त्रांशु शर्मा, सुजानगढ़ के गिरधर शर्मा, जैन विश्व भारती के र्प्रो. गिरिराज भोजक, मेड़तासिटी के भगवती लाल शर्मा, बंधु ट्रस्ट अध्यक्ष आर के शर्मा व श्रीमती शकुंतला शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर कुलदीप व्यास ने कहा कि बच्चों को उनके रूचि के विषय चयन करने की स्वतंत्रता होनी चाहिये जिससे वे अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से निखार सके। कार्यक्रम में बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, सुजानगढ़, नागौर, मेड़तासिटी, मेड़ता रोड, कुचेरा, कुचामन सिटी, सरदारशहर, चूरू, जयपुर, अजमेर, किशनगढ़, ब्यावर, फतेहपुर, गोटन, नोखा, परबतसर व श्रीगंगानगर के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
