Bikaner Bikaner District Sports

अर्जुन ने मुक्केबाजी में जीता सिल्वर मैडल

अर्जुन ने मुक्केबाजी में जीता सिल्वर मैडल
बीकानेर। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) द्वारा आयोजित 19 से 25 जून 2025 तक राष्ट्रीय मुक्केबाजी अकादमी, रोहतक, हरियाणा में 6वी जूनियर बालक और बालिका नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। संघ के सचिव योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि इसमें बीकानेर के चार मुक्केबाजो अर्जुन, अनीता, गर्विता चौधरी और माही आचार्य ने भाग लिया था। जिसमे अर्जुन ने सिल्वर मैडल जीत बीकानेर को गौरवान्वित किया। बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि आज बीकानेर के बॉक्सर अर्जुन में पदक प्राप्त किया है अर्जुन बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ का नियमित प्रशिक्षु है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *