Bikaner Bikaner District Rajasthan

डॉ. सोनिया शर्मा का किया सम्मान

डॉ. सोनिया शर्मा का किया सम्मान
बीकानेर। पीएम श्री राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय,बीकानेर की पूर्व प्रधानाचार्य डाँ.सोनिया शर्मा की पदोन्नति जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर होने पर टीम सादुल स्कूल द्वारा उनका सम्मान किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सुभाष जोशी ने बताया कि सादुल स्कूल के 150वर्षो के संचालन में प्रथम महिला प्रधानाचार्य के पद पर पदस्थापित रह चुकी डाँ.सोनिया शर्मा के जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति के पश्चात मा.शि.निदेशालय, बीकानेर मे पदस्थापना के पश्चात आज टीम सादुल स्कूल द्वारा मा.शिक्षा निदेशालय में डाँ.शर्मा का अभिनंदन किया गया । भुवनेश सांखला और महेन्द्र मोहता ने बताया कि श्री मती शर्मा के कार्यकाल में सादुल स्कूल में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यो मे कई प्रकार के नवाचारों से शैक्षणिक वातावरण का संचार हुआ जिससे विद्यालय का परीक्षा परिणाम मे सुधार देखने मे आया। शर्मा ने कहा कि सादुल स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर कार्य करने से राजकीय कार्य में अपने आप में आत्मविश्वास का संचार होता है और वहां कार्य करने के पश्चात व्यक्ति अपने को हर समय अग्रिम पंक्ति में रखने का प्रयास करता है एवं उस समय के कार्य की बदौलत ही आज मैं निदेशालय में अपनी टीम के साथ निष्पक्षता से कार्य करने में अपने को साबित करने का प्रयास कर सकूंगीं
शैलेन्द्र सुथार, सतीश मिड्ढा,खुर्शीद उस्ता, ईशान जोशी ने जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति पर डाँ.शर्मा का शाँल ओढा कर उनका अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *