Bikaner Bikaner District

कॅरियर काउंसलिंग और विद्यार्थी गौरव सम्मान समारोह आयोजित

कॅरियर काउंसलिंग और विद्यार्थी गौरव सम्मान समारोह आयोजित
बीकानेर। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट, शिक्षा की अलख जगाने के बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के संकल्प को साकार करने में जुटा है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चे बड़े सपने देखें और पूरी ऊर्जा के साथ इन्हें साकार करने मे जुट जाएं।
मेघवाल गुरुवार को विद्या निकेतन स्कूल में भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कॅरियर काउंसलिंग-2025 तथा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए विद्यार्थी गौरव सम्मान-2025 को संबोधित कर रहे थे।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दसवीं और बारहवीं तक अध्ययन के पश्चात् कॅरियर की चिंता प्रत्येक युवा को होती है। ऐसे मे भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट के ऐसे शिविर विद्यार्थियों के लिए लाभदायक रहेंगे। उन्होंने विभिन्न कथाओं और कहावतों के माध्यम से आगे बढ़ने की सीख दी।
इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, चम्पालाल गेदर, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, गुमान सिंह राजपुरोहित, विक्रम राजपुरोहित, पप्पूराम पंवार, मोतीलाल पड़िहार, ओमप्रकाश मेघवाल, पूर्व प्रधान कन्हैयालाल, शिवकुमार रंगा, विनोद गिरि गुंसाई, किशोर आचार्य, राजाराम सींवर, चंद्रप्रकाश बारूपाल, श्रवण प्रजापत, इमरान कायमखानी, सम्पत पारी और रामेश्वर पारीक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *