Bikaner Bikaner District Rajasthan

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

image description

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस (26 जून) के अवसर पर गुरुवार को नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत जिले में मादक पदार्थों के दुरुपयोग तस्करी के खिलाफ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में जन जागरूकता के लिए प्रातः 8:15 बजे जिला नशा मुक्ति केंद्र से नागणेची मंदिर तक प्रभात फेरी का आयोजन होगा। अभियान के तहत प्रातः10:15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में पोस्टर का विमोचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि  अभियान से जुड़े विभिन्न अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रातः 11:15 बजे टी.बी हॉस्पिटल सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से लघु फिल्म का प्रसारण किया जाएगा। इसी श्रृंखला में सायं 6:15 बजे म्यूजियम सर्किल के पास स्थित टाउन हॉल में आर.के कला केंद्र तथा ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउंडेशन द्वारा गीतों के माध्यम से नशे की रोकथाम का संदेश दिया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर समस्त संयोजक, सहसंयोजक एवं संबंधित विभागों को विभिन्न कार्यक्रम अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *