Bikaner Bikaner District Rajasthan

गंगनहर में जल्द मिलेगा 2500 क्यूसेक पानी

image description

गंगनहर में जल्द मिलेगा 2500 क्यूसेक पानी
बीकानेर। गंगनहर में अगले दो दिनों में 2500 क्यूसेक पानी मिलना शुरू हो जाएगा। यह आश्वासन राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनसे मिलने आए विधायक जयदीप बिहाणी एवं भाजपा नेता पृथ्वीपाल संधू को दिया। दोनों नेताओं ने इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को बताया कि गंगनहर में पानी की कम आपूर्ति के कारण किसानों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कम नहरी पानी के कारण बिजाई भी प्रभावित हो रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मामले को लेकर तुरंत पंजाब के मुख्यमंत्री से बात की । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वे गंगनहर के किसानों की समस्या को लेकर काफी गंभीर है। आने वाले दो-तीन दिनों में गंगनहर में 2500 क्यूसेक पानी की आवक शुरू हो जाएगी। विधायक जयदीप बिहाणी ने बताया कि गंगनहर में आने वाले पानी की कम मात्रा को लेकर मुख्यमंत्री के साथ गहन विचार विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसी दौरान सिंचाई विभाग के सचिव अभय कुमार को भी निर्देशित किया कि वे अविलंब पंजाब के सिंचाई विभाग और फाजिल्का के कलेक्टर से बात कर गंगनहर में पानी की मात्रा को अविलंब बढ़वाएं।
विधायक जयदीप बिहाणी ने कहा कि किसान हमारे क्षेत्र की रोटी -रोजी है ।यह इलाका सर्वाधिक अन्न उत्पादक के रूप में जाना जाता है। मुख्यमंत्री के साथ हम सब इस मामले को लेकर चिंतित है। हमारे क्षेत्र का आधार भी किसानी है। राजस्थान सरकार का रेवेन्यू भी किसानी पर बहुत ज्यादा आधारित है। विधायक जयदीप बिहाणी ने किसानों से अपील की है कि वे दो-तीन दिन धैर्य बनाए रखें। दो दिनों में आपका धैर्य सफलता लेकर आएगा। गंगनहर में पानी की मात्रा 2300 से 2500 क्यूसेक हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *