

कपडा थैला वितरण कर दिया स्वच्छ बीकाणा स्वस्थ बीकाणा का संदेश
बीकानेर। 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा निःशुल्क तुलसी पौधा व कपडा थैला का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अनेक नागरिकों और व्यापारियों ने वितरण में सहभागिता करते हुए तुलसी पौधे के महत्व को समझा और उसे अपने घरों में लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल योग को प्रोत्साहित करना और भारतीय संस्कृति, आयुर्वेदिक परंपराओं और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी जन-जन तक पहुँचाना है। 1100 तुलसी के पौधो का वितरण किया गया व 1000 कपडा थैले का वितरण किया गया जो जो स्वच्छ बीकाणा एवं स्वस्थ बीकाणा की संकल्पना को पूर्ण करेगा।
