

करियर काउंसलिंग का आयोजन 26 को
बीकानेर। रविशेखर मेघवाल ने सांसद सेवा केन्द्र बीकानेर में 26 जून को भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट के बैनर तले आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया। मेघवाल ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया कि इस कार्यक्रम में इस वर्ष कक्षा दसवीं और बारहवीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं के कैरियर काउंसलिंग की जायेगी। कार्यक्रम में अलग-अलग विषय के काउसंलर अपने अनुभव सांझा करेंगें।
