Bikaner Bikaner District Rajasthan

फॉरवर्ड इलाकों में ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की

फॉरवर्ड इलाकों में ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की
जयपुर। दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने 17 -18 जून 2025 को फाजिल्का, अबोहर और फरीदकोट सैन्य स्टेशनों का दौरा कर वहां की ऑपरेशनल तैयारियों और इंफ़्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्यों की समीक्षा की। इस दौरे के दौरान, आर्मी कमांडर को सेक्टर में सुरक्षा स्थिति और डायनामिक सिक्योरिटी सिचुएशन के लिए ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर आर्मी कमांडर ने सभी रैंकों के साथ बातचीत की और उनके प्रोफेशनलिज्म, उच्च मनोबल तथा अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की। सैनिकों के साथ बातचीत में आर्मी कमांडर ने राष्ट्र सेवा के प्रति उनके मजबूत संकल्प और समर्पण की प्रशंसा की।उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सभी रैंकों द्वारा दिखाए गए संकल्प और बहादुरी की भी सराहना की।
जनरल ऑफिसर ने छावनी में विभिन्न स्थानों का दौरा कर, चल रहे निर्माण और विकास कार्यों का जायज़ा लिया। उन्होंने ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाने तथा सैनिकों और उनके परिवारों के लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करने के लिए सुविधाओं में निरंतर सुधार के महत्व पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *