Bikaner Bikaner District Rajasthan

 जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: 15 से 30 जून तक

 जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: 15 से 30 जून तक
बीकानेर। प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के चयनित गांवों में जनजाति वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए 15 से 30 जून तक कैंप का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागीय गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कैंपों के प्रभारी अधिकारी संबंधित उपखंड अधिकारी एवं सहायक प्रभारी विकास अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन कैंप की प्रगति संबंधित सूचना प्रसारण पोर्टल पर अपलोड की जाएगी ।
यहां लगाएं जाएंगे शिविर
जिला कलेक्टर ने बताया कि अभियान के तहत पंचायत समिति स्तर पर 19 जून को खाजूवाला एवं 20 जून को कोलायत में कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसी श्रृंखला में ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत समिति खाजूवाला में 20 जून को ग्राम 5 केवाईडी एवं पंचायत समिति कोलायत में 23 जून को ग्राम गंगापुरा, 24 जून को पैथड़ों की ढ़ाणी तथा 25 जून को गिराजसर में कैंप का आयोजन किया जाए।
कैंप में होने वाली गतिविधियां
जिला कलेक्टर ने बताया कि अभियान के दौरान शिविर में आधार कार्ड, जाति व मूल निवासी प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पोषण अभियान, किसान क्रेडिट कार्ड तथा मनरेगा पंजीयन संबंधित कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत, पीएम मातृ वंदना योजना, टीवी मुक्त भारत योजना, मिशन इंद्रधनुष योजना, पीएम जन धन योजना, स्टैंड अप इंडिया स्कीम, मुद्रा योजना, वन धन योजना, पीएम विश्वकर्म योजना एवं पीएम किसान योजना में वंचित पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *