

नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन
कोलायत। राजकीय महाविद्यालय में नई किरण नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत अतिरिक्त निदेशक डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। प्राचार्य मुकेश कुमार द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत महाविद्यालय में संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। सिंह ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और युवा वर्ग स्वयं ही सतर्क व जागरूक रहकर नशे का शिकार होने से बच सकता है। मंच संचालन डॉक्टर दीपाली व्यास के द्वारा किया गया और कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति अभियान प्रभारी श्रीमती उर्मिला के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्माननीय जन का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई, रैली निकाली गई तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
